जमुई जिले में पुलिस प्रशासन का मानवीय और सराहनीय कदम सामने आया है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल आम जनता की समस्याएं सुनने के लिए स्वयं थानों में जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे। इसके तहत झाझा अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आमने-सामने संवाद होगा। शनिवार को 2:00 बजे पत्र जारी कर जानकारी दी।