सिलाव: खोजा गाछी मध्य विद्यालय में जल जमाव, स्थानीय लोगों ने कहा- एक दिन की बारिश में यह हाल
Silao, Nalanda | May 30, 2026 सिलाव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजागछि में जल जमाव के कारण लोग परेशान है। शनिवार की सुबह 8:30 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि एक दिन की बारिश से विद्यालय कैम्पस में जल जमाव हो गया है। विद्यालय कैंपस में जल जमाव से बच्चो को परेशानी हो रही है। लोगो का कहना है इस ग्राउंड में बच्चे खेलते थे मगर जल जमाव के कारण कैम्पस में आना ही मुश्किल हो गया है।