ग्राम पंचायत पनोतिया में नव निर्मित ग्राम पंचायत कार्यालय का शुभारंभ विधिवत हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्साह, उमंग और उल्लास का माहौल देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर कार्यालय का उद्घाटन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।