जगाधरी: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को लेकर यमुनानगर में सिख समाज में रोष, मंगलवार को देंगे डीसी को ज्ञापन
यमुनानगर के मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब में सिख समाज के लोगों ने एकत्रित होते हुए बताया कि बीजेपी की संसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की इमरजेंसी फिल्म को लेकर सिख समाज में रोष है। इसको लेकर वह मंगलवार को सुबह लघु सचिवालय पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए इसे रोकने के लिए डीसी को ज्ञापन देंगे।