जगाधरी: आजाद समाज पार्टी के सुप्रीमो चंद्रशेखर आजाद का प्रताप नगर में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनका हरियाणा के अंदर विधानसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी से समझौता है। इस बार जनता ने मन बना लिया है और वह वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग मौजूदा सरकार से दुखी है। उन्होंने कांग्रेस की सरकार को भी देखा है। इसलिए इस बार जनता ने बदलाव का मन बना लिया है निश्चित उनकी पार्टी उबर कर आगे आएगी।