पटना ग्रामीण: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के थीम सॉन्ग, मशाल और जर्सी का ज्ञान भवन में हुआ लोकार्पण
ज्ञान भवन में सोमवार शाम 6:00 बजे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के थीम सोंग, मशाल और जर्सी का लोकार्पण किया गया।कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी शामिल हुए। जिन्होंने देश के स्वर्ण, रजत और पैरालंपिक पदक विजेताओं को सम्मानित भी किया। मौके पर इंडियन आइडल के कलाकार सुभोजित, मानसी और श्रेया ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का एंथम जारी किया।