औरैया: चिरुहुली ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल, दोनों युवक अजीतमल के निवासी थे
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर चिरुहुली ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। शुक्रवार रात करीब 10:15 बजे बाइक संख्या यूपी 79 वाई 8791 पर सवार दो युवक औरैया से इटावा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चिरुहुली ओवरब्रिज प