नानपारा: नानपारा में अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
बहराइच जनपद के नानपारा नगर में सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा विभिन्न ग्राम पंचायतों से निकली रैलियों के नानपारा पहुंचने के बाद शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।