रामपुर: सीतापुर की जिला जेल में बंद सपा नेता आजम खान को रामपुर की MP-MLA कोर्ट से झटका, 20 सितम्बर को किया कोर्ट ने तलब
Rampur, Rampur | Sep 18, 2025 सीतापुर की जिला जेल में बंद सपा नेता मोहम्मद आजम खान को एक बड़ा झटका लगा है। आज़म के शत्रु संपत्ति केस में आजम खान को MP-MLA कोर्ट ने आगामी 20 सितंबर 2025 को तलब किया है। यह तस्वीर गुरुवार की दोपहर 2:30 बजे की है, जब कोर्ट ने आदेश किया। कोर्ट अब केस की सुनवाई 20 सितंबर 2025 को करेगी । शत्रु संपत्ति केस में 420 467 468 471 120b 201 की धारा बढ़ाई गई है।