परसिया: सिद्ध विनायक मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पहंुचे शंकराचार्य सदानंद सरस्वती,यज्ञशाला में किया पूजन
सिद्ध विनायक मंदिर एलआईसी आफिस के पीछे परासिया में गणेशजी की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में ज्योतिष शारदा पीठ के शकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती सोमवार को छह बजे पहंुचे। उन्होंने यज्ञशाला में पूजन किया। नागरिकों ने पादुका पूजन कर आरती की।दस मिनट वे रुके इसके बाद वे चांदामेटा के लिए प्रस्थान कर गए। बडी संख्या में नागरिक उनके दर्शन के लिए मौजूद थे।