रसूलाबाद: रसूलाबाद क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश से बिजली का पोल व दो पेड़ गिरे, यातायात बाधित रहा
रसूलाबाद क्षेत्र के अंगदपुर गांव में आई तेज आंधी और बारिश के चलते एक बिजली का पोल तथा दो पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हो गया। घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।ग्रामीणों ने बताया कि तेज हवाओं और बारिश के कारण अचानक एक बिजली का पोल और सड़क किनारे खड़े दो पेड़ भरभराकर सड़क पर गिर पड़े।