मुरैना: स्कूल बस चालक की लापरवाही से बाइक में टक्कर, सुखपुरा गांव के पास एक व्यक्ति की मौत, मर्ग कायम
Morena, Morena | Nov 25, 2024 देवगढ़ थाना क्षेत्र के सुखपुरा गांव के पास स्कूल की बस चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे अनार सिंह सिकरवार घायल हो गए ,जिनको उपचार के लिए मुरैना जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया और उनके शव को ले जाकर पीएम हाउस में भिजवा दिया है। जहां डॉक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ।