मुरैना: टेकरी के पास डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बाइक, घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
Morena, Morena | Nov 24, 2024 नूराबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 पर टेकरी के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए ,जिनको एंबुलेंस चालक की मदद से उपचार के लिए मुरैना जिला अस्पताल लाया गया। बता दें कि मुरैना जिला अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा दोनों घायलों को उपचार के बाद सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया है।