हौज खास: मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस वार्ता करके दिल्ली के एलजी पर साधा निशाना, कहा- LG साहब के अधीन सर्विस विभाग सो रहा है
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस वार्ता करके दिल्ली के एलजी पर निशाना साधते हुए कहा, दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 14 हज़ार नये बेड का इंतज़ाम किया जा रहा, कई जगह नए अस्पतालों का निर्माण हो रहा और कुछ जगह नये ब्लॉक बनाए जा रहे। अब इन अस्पतालों में डॉक्टर समेत अन्य स्टाफ़ की नियुक्ति LG साहब के अंदर आने वाले Services विभाग का काम है ।