हौज खास: दिल्ली में भारी बारिश के बाद सत्य निकेतन बस स्टैंड के पास भारी जलभराव के कारण यातायात प्रभावित
सत्य निकेतन बस स्टैंड के पास भारी जलभराव के कारण सफदरजंग से धौला कुआं की ओर और इसके विपरीत रिंग रोड पर दोनों तरफ यातायात प्रभावित है, जिसकी वजह से यात्री को आज काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीँ दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस रास्ते का उपयोग करने से बचने की सलाह लोगों को दी है।