आगरा: आगरा में बारिश के बाद थाना सदर बाजार परिसर में हुआ जलभराव, थाना प्रभारी के ऑफिस में भरा पानी
Agra, Agra | Jul 10, 2025 आगरा में हुई बारिश के बाद शहर भर में जलभराव हो गया सड़कों पर पानी भर गया, यहां तक कि आगरा के थाना सदर बाजार परिसर में भी जल भराव हो गया, तस्वीरों के माध्यम से आप देख सकते हैं कि पुलिसकर्मी बारिश के पानी में होकर निकल रहे हैं, वहीं थाना प्रभारी का ऑफिस भी पानी से लबालब हो गया, कहीं ना कहीं यह तस्वीर है नगर निगम के तमाम दावों की पोल खोल रही है।