बरेली: 29 वर्षों की परंपरा: जोगी नवादा के बनखंडी नाथ मंदिर से कांवड़ यात्रा हुई रवाना
श्रावण मास के दूसरे सोमवार को जोगीनवादा स्थित बनखंडीनाथ मंदिर से करीब 6000 शिवभक्तों का जत्था कछला घाट के लिए रवाना हुआ। जयघोषों, भक्ति संगीत और हर-हर महादेव की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यह यात्रा लगातार 29 वर्षों से जारी है।इस वर्ष यात्रा का संयोजन धर्मेंद्र राठौर 'रिंकू' ने और संरक्षण गिरधारी लाल साहू ने किया।