ईसागढ़: सोमवती अमावस्या पर ढाकोनी में बावड़ी उत्सव, जल संरक्षण और स्वच्छता का दिया संदेश
ढाकोनी में सोमवार को दोपहर लगभग तीन बजे सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर श्री सिद्ध बाबा सौंघना सेवा प्रचार प्रसार समिति द्वारा बावड़ी उत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान गंगा मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और बावड़ी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया।