बालोद: 15 अगस्त तक नदी-नालों और जलाशयों में मछली पकड़ने पर रोक, उल्लंघन करने पर 25 हजार तक जुर्माना
Balod, Balod | Jul 9, 2026 बालोद जिले में मछलियों के प्रजनन और संरक्षण को देखते हुए 15 अगस्त तक सभी नदी, नालों और अधिकांश जल स्रोतों में मछली पकड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। मछली पालन विभाग ने लोगों से इस अवधि में मत्स्याखेट नहीं करने की अपील की है।