बेरमो: संडे बाजार में हाड़ी जाति विकास मंच की प्रदेश बैठक में 7 सूत्री मांगों पर फिर ज्ञापन देने का निर्णय
Bermo, Bokaro | Jun 14, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के झारखंड प्रदेश हाड़ी जाति विकास मंच की कार्यकारिणी बैठक रविवार को बोकारो के संडे बाजार हरिजन दुर्गा मंदिर समीप सामुदायिक भवन में आयोजित हुई। प्रदेश अध्यक्ष अनूप लाल हरि की अगुवाई में हुई बैठक में संगठन की मजबूती, प्रदेश कमेटी के पुनर्गठन और सामाजिक कार्यों की समीक्षा पर चर्चा हुई।