गोमिया: कथारा मोड़ स्थित चिकन दुकान में दिखा एशिया का सबसे खतरनाक सांप रसेल वाइपर, मची अफरातफरी
Gumia, Bokaro | Jul 1, 2026 गोमिया के कथारा मोड़ स्थित एक चिकन दुकान में एशिया के सबसे जहरीले सांपों में रसेल वाइपर के दिखने से हड़कंप मच गया। दुकान में काम कर रहे कर्मचारियों ने अचानक सांप को देखा तो शोर मचाते हुए बाहर भागे। सांप दिखने की खबर फैलते ही दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुकानदार ने तुरंत स्नेक कैचर राजू यादव को सूचना दी।