पन्ना: इंसानियत शर्मसार: एक्सीडेंट के बाद तड़पता रहा मजदूर, 8 घंटे बाद मिली मदद
Panna, Panna | Apr 5, 2026 पन्ना में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। लुका घटारी रोड पर अज्ञात बाइक की टक्कर से घायल 24 वर्षीय मजदूर रवि शंकर रात भर लहूलुहान हालत में सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया। सुबह ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।