शाजापुर: मुल्लाखेड़ी में कुएं में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
शाजापुर: मुल्लाखेड़ी में एक व्यक्ति की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रफीक खां पिता रहीम खां (उम्र 52 वर्ष) के रूप में हुई है।सोमवार को सुबह 11: 00बजे अस्पताल चौकी प्रधान आरक्षक भगवानदास बैरागी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना सोमवार सुबह की है, जब रफीक खां किसी कारणवश कुएं में गिर गया। जिसे परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर उसकी मौत हो गई