बागपत: पुराना कस्बा बागपत में इनवर्टर की फिटिंग के दौरान करंट लगने से युवक लोकेश की हुई मौत
Baghpat, Bagpat | Jun 13, 2026 शनिवार की सुबह करीब साढे आठ बजे पुराना कस्बा बागपत निवासी राजपाल के मुताबिक लोकेश पुत्र स्वर्गीय रामदास निवासी पुराना कस्बा बागपत अपने मकान में देर रात इनवर्टर की फिटिंग कर रहा था। उसी दौरान करंट लगने से लोकेश की मौत हो गई। वहीं युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उधर कोतवाली बागपत पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।