रोहनिया में घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
Sadar, Varanasi | Aug 31, 2024 वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के गंगापुर में एक बाइक चोरी हो गई। पीड़ित राजकुमार शर्मा ने बताया कि उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह उठने पर जब उसने मोटरसाइकिल को गायब पाया, तो उसने आसपास खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।