सुल्तानपुर: हिस्ट्रीशीटर चोर धनपतगंज से गिरफ्तार, चोरी की टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक बरामद, वह सात मामलों में था वांछित
सुलतानपुर पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित व संदिग्ध अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार शाम 3 बजे धनपतगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक शातिर चोर उमाकान्त यादव को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है।उपनिरीक्षक अवधेश कुमार व कांस्टेबल अमित यादव