सुल्तानपुर: पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: रानीतारा सरोवर पर ग्रामीणों ने मां के नाम पर लगाए पीपल समेत कई पौधे
सुल्तानपुर के कादीपुर विकासखंड में रानीपुर कायस्थ ग्राम पंचायत के रानीतारा सरोवर पर वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने मां के नाम पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। सुबह 10 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में भारत राणा, उदय राज कनौजिया, सुनीला, संगीता, रीता, राधा, अनिल शर्मा और मनोज कुमार सहित कई ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। उन्होंने पीपल,