राजगढ़ी: सुनारा गांव पहुंचने पर रुद्रेश्वर महाराज की देव पालकी पर फूलों की वर्षा और ढोल एवं रणसिंगो के साथ भव्य स्वागत किया
महाराज के नाम से मनाई जाने वाली अषाढ़ की जातर में लोगों ने देव पालकी के साथ लोकनृत्य का आयोजन किया। रुद्रेश्वर महाराज की पालकी दो साल बाद मटियाली, बिंगसी, क्वाड़ी, सपेटा,मुराड़ी,तुनालका, मुंगरा,और कोटियाल गांव का भ्रमण कर सुनारा पहुंची। इस दौरान गांव की ध्याणियों ने देव पालकी को सोने का छत्र चढ़ाया, ग्रामीणों ने अपने आराध्य देव को हरियाली और श्रीफल भी चढ़ाया।