गिरिडीह: बार एसोसिएशन ने संघ भवन में किया विदाई समारोह,प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश साथ-साथ दो न्यायिक अधिकारियों को दी विदाई
जिला बार एसोसिएशन की ओर से संघ भवन में बुधवार को विदाई समारोह आयोजित कर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ-साथ दो अन्य न्यायिक अधिकारियों को विदाई दी गई। बताया गया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद सत्र न्यायाधीश प्रथम गोपाल पांडे और सत्र न्यायाधीश षष्ठम लक्ष्मीकांत के स्थानांतरण पर यह विदाई समारोह आयोजित किया गया था।