गिरिडीह: गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह निवासी छात्रधारी राय ट्रेन से चपेट में आकर बुरी तरह हुवा घायल,इलाज के लिए लाया सदर अस्पताल
गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह निवासी छात्रधारी राय ट्रेन से चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया।इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।बुधवार सुबह इसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। छात्रधारी राय किसी काम से मंगलवार को गिरिडीह आया हुआ था।देर रात यह ट्रेन से घर का रहा था।तभी गिरिडीह और महेशमुंडा के बीच यह ट्रेन से गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया।