गिरिडीह: सीबीआई ने एफसीआई से जुड़े संवेदक के शास्त्री नगर के घर और सरिया गोदाम समेत कई स्थानों पर मारा छापा।
केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने एफसीआई से जुड़े संवेदक के शास्त्री नगर स्थित घर, सरिया गोदाम समेत कई स्थानों पर बुधवार को छापा मारा। सीबीआई की टीम अभी कई बिंदुओं पर पड़ताल की। कुछ घंटे की जांच पड़ताल के बाद टीम के सदस्य यहां से निकल गए। हालांकि सीबीआई के अधिकारियों ने इस दौरान मीडिया को कुछ नहीं बताया।