गभाना: हाइवे महारावल पुल के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की हुई मौत
लोधा के गांव रायट निवासी फिरासत अली पुत्र शिकावत हाजी ठेकेदारी का काम करते थे। मंगलवार की देर शाम को करीब 9 बजे वह बाइक से गांव के साथी हामिद के साथ बाइक से इगलास से काम करके घर लौट रहे थे, तभी गभाना क्षेत्र में हाईवे पर महरावल पुल के पास सामने से विपरीत दिशा में आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।