बख्शी का तालाब: बीकेटी में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, झोपड़ी जलकर हुई राख
लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के बीकामऊ कला गांव में रविवार देर रात ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेजी से पास बनी झोपड़ी तक पहुंच गईं, जिससे झोपड़ी जलकर राख हो गई। धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। सूचना पर बीकेटी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।