नर्मदापुरम: नर्मदपुराम जिले में सहकारी बैंक का विशेष वसूली अभियान, दो दिन में ₹50 लाख की वसूली
जिला सहकारी बैंक द्वारा मार्केटिंग फेडरेशन की लंबित राशि के भुगतान हेतु वसूली अभियान को गति दी गई है। प्रमुख सचिव सहकारिता द्वारा भोपाल में आयोजित समीक्षा बैठक के उपरांत अप्रैल माह के अंत तक किसानों से वसूली कर रु15 करोड़ का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के पालन में रविवार को बैठक आयोजित की गई।