राजगढ़: एनएच 52 पर श्योपुरा ढाणी व लसेड़ी के बीच तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल
Rajgarh, Churu | Apr 23, 2026 सादुलपुर हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।गांव लुटाना मगनी निवासी ओमप्रकाश पुत्र भानीराम ने मामला दर्ज करवाकर बताया कि 13 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2.30 से 3 बजे के बीच उसका पुत्र देवीलाल मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव की ओर आ रहा था तो पीछे से ट्रक नं PB 07 CJ 5566ने टक्कर मार दी।