मंदसौर: नामांतरण निरस्त होने पर कांग्रेस का हल्लाबोल, गांधी चौराहा से निकाली आक्रोश वाहन रैली
मंदसौर में जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का नामांतरण निरस्त होने के विरोध में गांधी चौराहा से सुशासन भवन तक आक्रोश वाहन रैली निकाली, कार्यकर्ताओं ने खाद संकट, बिजली समस्या,स्मार्ट मीटर, बढ़े बिजली बिल,मंडी टैक्स और नीट पेपर लीक सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा,