खींवसर क्षेत्र के नोखा चांदावता में नए सीएससी भवन की स्वीकृति मिली है। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर व विधायक रेवंतराम डांगा के प्रयासों से नोखा चांदावता में सीएचसी भवन की स्वीकृति मिलने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की है। सोमवार शाम करीब 5:00 बजे स्थानीय लोगों ने चिकित्सा मंत्री व विधायक का आभार जताया है।