आठ लेन सड़क के समीप आरोग्यम डेंटल एंड हेल्थ केयर सेंटर का शुभारंभ, विधायक रागिनी सिंह ने किया उद्घाटन
धनबाद: आठ लेन सड़क पर साधना हॉस्पिटल के समीप आज आरोग्यम डेंटल एंड हेल्थ केयर सेंटर का झरिया विधायक रागिनी सिंह ने विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सेंटर के संचालकों एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
विधायक रागिनी सिंह ने आशा व्यक्त की कि यह स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के लोगों को बेहतर दंत चिकित्सा एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने संस्थान की निरंतर प्रगति और जनसेवा के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ हासिल करने की कामना की।
इस सेंटर के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को दंत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।