जबलपुर: निगम बजट बैठक में कांग्रेस पार्षद द्वारा चर्चा के दौरान थूक लगाकर पन्ने पलटाने पर भाजपा पार्षदों ने किया हंगामा
नगर निगम में बजट बैठक में चर्चा के दौरान जमकर हंगामा हो गया। शहर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्षद के द्वारा दस्तावेजों के जरिए निगमाध्यक्ष के सामने अपनी बात रखी जा रही थी। इस दौरान पन्ने पार्षद थूक लगाकर पन्ने पलट रहे थे। जिसपर भाजपा पार्षदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। भाजपा पार्षदों ने कहा की थूक लगाकर दस्तावेज निगमाध्यक्ष को दिए गए जिसपर का कारवाई हो।