जबलपुर: घर से स्टूडियो जाने के दौरान गाड़ी से कट लगने पर हुए विवाद में छोटी मदार टेकरी निवासी युवक पर चाकू से हुआ हमला
छोटी मदार टेकरी निवासी शारिक हुसैन अंसारी जो की फोटो स्टूडियो संचालक है। वह घर से अपने स्टूडियो की तरफ घर से जैसे ही निकला तो रास्ते में भीड़ होने के चलते एक साबिर नाम के लड़के से टक्कर हो गई, इस पर विवाद होते हुए साबिर ने शरिक पर एक के बाद एक चाकू से हमला कर दिया, और मौका पाते ही फरार हो गया, इसके बाद घायल अपने क्षेत्र के थाने पहुंचा और जानकारी दी।