राजनगर: रंगवा में जल गंगा दशहरा पर कलश यात्रा, जल स्रोत पूजन और जन चौपाल आयोजित, ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए किया जागरूक
राजनगर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत रंगवा में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे जल गंगा दशहरा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ग्राम विकास समिति एवं नवांकुर संस्था नमिता महिला एवं विकास शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस दौरान गांव में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं