ग्वालियर। थाटीपुर चौराहे पर एक युवक होर्डिंग पर चढ़कर आराम फरमा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतारने की कोशिश कर रही है, लेकिन युवक मस्ती में मग्न है और पुलिस के निर्देश मानने से इनकार कर रहा है। यह अजीबोगरीब नजारा लोगों के लिए हैरान कर देने वाला बन गया है।