जिले भर में चल रहे सड़क सुरक्षा अभियान के क्रम में शनिवार की शाम करीब 5 बजे रन्नौद थाने के सामने वाहन चैकिंग चल रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक कार चालक मनोज जाटव को रोक कर उसके दस्तावेज चैक किए। कार चालक सीट बेल्ट नहीं लगाए था, जिसके चलते पुलिस ने उसका चालान काटने की बात कही। मनोज जाटव ने रन्नौद में रहने वाले अपने साले नीलेश जाटव को वहां बुला लिया।