सदर कोतवाली के नवही पुलिस चौकी के पास स्थित एक पान की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए नगदी समेत दुकान में रखा सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी दुकान संचालक को शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पर हुई, इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा कि चोरों ने देर रात दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखी नगदी के साथ पान, सिगरेट और अन्य सामान चोरी कर ली।