बाबई: समोन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकला, 9 ग्रामों से स्वयंसेवक हुए शामिल
गुरुवार को करीब 12 बजे ग्राम समोन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पद संचलन निकाला गया जिसमें 9 ग्रामों से स्वयंसेवक शामिल हुए। पथ संचलन का ग्रामीणों द्वारा फूल बरसा कर जगह-जगह स्वागत किया गया। वहीं इस दौरान नर्मदापुरम विभाग के विभाग संपर्क प्रमुख डॉ अतुल सेठा जी द्वारा बौद्धिक दिया गया।