बाबई: आरी में आबकारी विभाग ने छापामार कार्रवाई की, 30 लीटर हाथ भट्टी शराब ज़ब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया
गुरुवार को करीब 1 बजे आबकारी विभाग की टीम के द्वारा माखननगर के ग्राम आरी में छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग ने नाले के किनारे दबिश दी जिसमें लगभग 600 किलोग्राम महुआ लहान एवं 30 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब नाले के किनारे अज्ञात अवस्था में मिली। जिसे आबकारी विभाग ने जप्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज।