जसवंतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया है कि थाना पुलिस ने निलोई गांव में 70 वर्षीय मुन्ना लाल की हत्या का खुलासा किया है। आरोपी बेटा गजराज सिंह शाक्य को उसके घर से ही गिरफ्तार किया है। उसने जमीन बेचने के विवाद में पिता की हत्या की थी। 26 जनवरी को खेत की कोठरी में मुन्ना लाल का जला हुआ शव मिला था।