झुंझुनू: विधानसभा उप चुनाव 2024 को लेकर कलेक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी
विधानसभा उपचुनाव 2024 के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों एवं सूचनाओं की मॉनिटरिंग एवं उनके त्वरित निस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट के कमरा नम्बर 118 में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी रामावतार मीणा ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में 1950 वोटर हैल्पलाईन, सी विजिल, जिला नियंत्रण कक्ष संचालन, आदर्श आचार संहिता के संबंध में सूचना दी सकती है।