परवलपुर: परवलपुर में मानसून की दस्तक, झमाझम बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत
मंगलवार की सुबह परवलपुर में मानसून ने दस्तक दे दी। परवलपुर समेत आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली।सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, जिसके बाद तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी और उमस के कारण लोग काफी परेशान थे। मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना ह