पामगढ़: प्रधानमंत्री आवास योजना ने संघर्षों से भरे जीवन को दिया सम्मान और सुरक्षा का घर, कोसला गांव की सीताबाई की जिंदगी
हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसके पास अपना पक्का घर हो, जहां परिवार के साथ सम्मान और सुकून से जीवन बिताया जा सके। शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने ऐसे ही अनगिनत सपनों को साकार किया है। इसी पहल ने जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कोसला निवासी सीताबाई पटेल के जीवन में भी नई उम्मीद और खुशियां ला दीं। एक समय ऐसा था।